सिविल लाइंस में बनेगा नया बाजार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में जैविक उत्पादों का महत्व बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार श्रीअन्न के उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। मंडी परिषद ने सिविल लाइंस में जैविक सब्जियों के लिए नया बाजार खोलने की योजना बनाई है, जिससे अच्छे आय वर्ग के लोगों के बीच बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

सिविल लाइंस में बनेगा नया बाजार

प्रयागराज। जैविक उत्पाद शरीर के लिए अच्छे होते हैं। निरोगी काया के लिए इसका इस्तेमाल बेहतरीन माना जाता है। ऐसे समय में जब केंद्र व प्रदेश सरकार श्रीअन्न के उत्पाद और इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दे रही है तो जैविक तौर पर तैयार सब्जियां और अच्छी मानी जा रही हैं। ऐसे में अब विकल्प की तलाश की जा रही है। मंडी परिषद का मंडी एक्सपोर्ट प्रमोशन ग्रुप है जो सिविल लाइंस में इसके लिए बाजार की तलाश में है। जहां पर जल्द इसे खोला जाएगा। माना जा रहा है कि अच्छे आय वर्ग के लोगों के बीच में बाजार के उत्पाद जल्द ही बिक जाएंगे और प्रचार व प्रसार भी अच्छा होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।