प्रचार के अभाव में बंद हो गया 40 लाख का बाजार

May 07, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुंडेरा मंडी में जैविक बाजार बनाया गया था, लेकिन प्रचार की कमी के चलते यह बाजार बंद हो गया है। किसान अपने उत्पादों को बेचने के लिए परेशान हैं, क्योंकि मंडी में थोक खरीदार ही आते हैं। जैविक उत्पाद महंगे होने के कारण खरीदारों की कमी भी एक कारण है।

प्रचार के अभाव में बंद हो गया 40 लाख का बाजार

प्रयागराज। आम नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाने के लिए जिले में जैविक खेती की गई और जैविक खेती से तैयार उत्पादों को बेचने के लिए मुंडेरा मंडी में जैविक बाजार भी बनाया गया, लेकिन प्रचार के अभाव में ये बाजार आज बंद हो गया है। जिसके चलते जैविक खेती में लगे हुए किसान आज परेशान हैं कि अपने उत्पादों को बेचे तो कहां पर? कोरोना काल से जैविक खेती को प्रमोट किया जा रहा है। जिले में कृषि रकबा बढ़ाया गया और कई हेक्टेयर में जैविक खेती कराई गई। दो साल में जब मिट्टी और वातावरण जैविक खेती के लिए अनुकूल हुआ तो उत्पाद बाजार में आने लगे।

ऐसे में उत्पादों को बेचने का संकट था। जिसके लिए मुंडेरा मंडी परिषद में एक हिस्से में 40 लाख रुपये लगाकर एक बाजार बनाया गया और यहां पर जैविक उत्पाद रखे गए। लेकिन कुछ साल चलने के बाद अब यह बाजार बंद हो गया है और जैविक खेती में लगे किसान परेशान हैं कि वो अपना उत्पाद कैसे बेचें।कुछ किसान जो कृषक उत्पाद समूहों से जुड़े थे वो तो अपने समूह की वैन के जरिए जिले में किसी न किसी स्थान पर उत्पाद रखते हैं, लेकिन अधिकांश परेशान हैं। उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बाजार अब बंद हो गया है, क्योंकि मुंडेरा मंडी में इसका संचालन संभव नहीं हो पा रहा था। इसका बड़ा कारण यह रहा कि मंडी परिषद में लोग थोक का सामान खरीदने आते हैं फुटकर सामान नहीं। दूसरा बड़ा कारण यह होता है कि जैविक उत्पाद अपेक्षाकृत महंगे होते हैं, मंडी में इसके खरीदार नहीं होते हैं। ऐसे में नुकसान को देखते हुए इस बाजार को बंद करने का निर्णय लिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।