क्रेन से गिरी प्लेट, मशीन ऑपरेटर की मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

विशम्भरपुर इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर कंपनी में काम करने वाले ऑपरेटर हंसराज यादव पर क्रेन से प्लेट गिरने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमर जीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर समय पर इलाज न देने का आरोप लगाया है।

क्रेन से गिरी प्लेट, मशीन ऑपरेटर की मौत

औद्योगिक क्षेत्र के विशम्भरपुर इलाके में ट्रांसफॉर्मर की बॉडी बनाने वाली कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर के ऊपर क्रेन से प्लेट गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। आरोप है कि समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है। कंपनी के मैनेजर उन्हें एसआरएन अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने कंपनी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। गढ़वा खुर्द थाना कौंधियारा निवासी 51 वर्षीय हंसराज यादव इलाहाबाद इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर थे। शुक्रवार को काम करने के दौरान क्रेन से प्लेट नीचे गिर गई। हंसराज और अमर जीत पाल घायल हो गए।

अमर जीत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसराज को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई दीपराज यादव का आरोप है कि कंपनी ने उनके भाई को समय से इलाज मुहैया नहीं कराया। मैनेजर एसआरएन अस्पताल में छोड़कर भाग गया। न ही उनके परिवार को सूचना दी। जिस कारण उनकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।