पोर्टल पर ऑनलाइन भी बन सकते हैं वोटर

Mar 03, 2026 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग मोबाइल एप ECINET या वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि 6 मार्च तक आवेदन करने वाले का नाम 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा।

पोर्टल पर ऑनलाइन भी बन सकते हैं वोटर

प्रयागराज। जिन लोगों की आयु 18 वर्ष हो चुकी है वो लोग मोबाइल एप ECINET या फिर voters.eci.gov.in पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा का कहना है कि जो लोग ऑनलाइन आवेदन कर देंगे, उनका नाम भी 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा। ऐसे में लोग अभी भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि अब होली का अवकाश हो चुका है, ऐसे में बीएलओ बूथ पर नहीं बैठेंगे। इस दशा में छह मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने वालों का नाम अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।