कंप्यूटर कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई से 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा, जो रोजगार में मदद करेगा। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रयागराज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई से तीन जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक को देखकर आवेदन किया जा सकता है। चयन के बाद नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि आखिरी तारीख के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:एलएलएम-एमएड में प्रवेश को आज से ऑनलाइन आवेदन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


