ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमहाकुम्भ की 19 परियोजना के लिए एक अरब 24 करोड़ का शासनादेश जारी

महाकुम्भ की 19 परियोजना के लिए एक अरब 24 करोड़ का शासनादेश जारी

महाकुम्भ 2025 की 19 परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित चार अरब 78 करोड़, 63 लाख 98 हजार में शासन ने एक अरब 24 करोड़ 53 लाख 48 हजार रुपये की किस्त जारी कर दी...

महाकुम्भ की 19 परियोजना के लिए एक अरब 24 करोड़ का शासनादेश जारी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 29 Mar 2023 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 की 19 परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित चार अरब 78 करोड़, 63 लाख 98 हजार में शासन ने एक अरब 24 करोड़ 53 लाख 48 हजार रुपये की किस्त जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम इसका शासनादेश जारी हो गया। महाकुम्भ के कार्यों के बजट का यह दूसरा शासनादेश है।

लोक निर्माण विभाग के 14 कार्यों के लिए तीन अरब 65 करोड़ 56 लाख 11 हजार रुपये प्रस्तावित हैं, जिसमें से पहली किस्त के रूप में शासन ने 93 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी है। इसमें सोरांव-फूलपुर-हंडिया संपर्क मार्ग के लिए 58 करोड़ 68 लाख के प्रस्तावित बजट में 14 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि अवमुक्त है, जबकि पांटूनों के निर्माण के लिए एक अरब चार करोड़ के सापेक्ष 26 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए।

गद्दोपुर सिकंदरा मार्ग के लिए 38 करोड़ के सापेक्ष नौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। जल निगम की दो परियोजनाओं के लिए एक अरब दो करोड़ 35 लाख 19 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित था, जिसमें पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे मुंडेरा में सीवर लाइन, सीवरेज और एक 45 एमएलडी के पम्पिंग स्टेशन का काम होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सात करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपये के प्रस्तावित बजट में तीन करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे झूंसी वर्कशॉप का विस्तार किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग की दो परियोजना के लिए कुल दो करोड़ 89 लाख 28 हजार के बजट में से एक करोड़ 84 लाख 28 हजार रुपये दिए गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें