ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमहानवमी पर देवी को नवाया शीश, मांगा आशीष

महानवमी पर देवी को नवाया शीश, मांगा आशीष

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप...

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप...
1/ 2शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप...
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप...
2/ 2शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 05 Oct 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा उल्लास से मनाया गया। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन-अर्चन और शृंगार किया गया। माता सिद्धिदात्री की आराधना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आचार्यों के सानिध्य में भक्तों ने अनुष्ठान पूजन किया।

घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया। व्रती महिलाओं ने देवी स्वरूप कन्याओं का चरण पखारा और भोजन कराया। अन्न, वस्त्र, मुद्रा आदि भेंटकर देवी को विदा किया। ललिता देवी समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा ने बताया कि सिद्धिदात्री को ही जगत को संचालित करने वाली देवी कहा जाता है। उनकी कृपा से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। कल्याणी देवी में आचार्य सुशील पाठक के सानिध्य में पूजन-अर्चन किया गया। अलोपीबाग में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। खेमामाई, मुट्ठीगंज और कटरा कालीबाड़ी में भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर मां भगवती से आशीष मांगा।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

महानवमी के अवसर पर विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। सिविल लाइंस, तेलियरगंज, रामबाग, टैगार टाउन, दारागंज, प्रीतमनगर में जगह-जगह हुए भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पर लोगों ने उत्साह से प्रसाद वितरित कर पुण्य अर्जित किया।

पूजा पंडालों में छाया उल्लास, शाम बरसात

प्रयागराज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन पूजा पंडालों में उल्लास छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद और रात में हुई बारिश से बारवारी कमेटियों को पूजन-अर्चन की व्यवस्था में दिक्क्त हुई। महाष्टमी की अपेक्षा भीड़ कम रही। विदाई की बेला में इंद्रदेव भी प्रसन्न हो गए। आचार्यों के सानिध्य में व्रती महिलाओं ने महानवमी पूजन किया। कटरा बारवारी के आरडी पैलेस स्थित पूजा पंडाल में सचिव अभिन्न वाष्र्णेय ने पूजन-अर्चन किया। मुट्ठीगंज स्थित कालीबाड़ी में चंडीपाठ और हवन-पूजन किया गया। पुजारी भ्रदाक्षी के सानिध्य में पं. उत्तम कुमार बनर्जी, देव प्रसाद, शांतनु, अजीत बसाक, गौतम कुमार, अनुपम मुखर्जी, श्यामल मुखर्जी, तपन घोषाल ने आरती-पूजन किया। वंशी भवन में आदि शक्ति दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सुदीपा मित्रा की ओर पूजन-अर्चन किया गया। जीटीबी नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से सजे ग्रामीण संस्कृति के पंडाल को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। प्रदीप दत्ता, सुमित श्रीवास्तव, एएन दत्ता, रजत घोष मौजूद रहे। सिटी बारवारी में धुनुचि प्रतियोगिता आयोजित की गयी। करेलाबाग, खुल्दाबाद, रामबाग, बैरहना, नेता नगर, कटघर, मीरापुर, प्रीतमनगर, कालिंदीपुरम, तेलियरगंज, कर्नलगंज, टैगोर टाउन में अनुष्ठान पूजन किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें