मलिन बस्ती का सर्वे कर छात्राओं ने जानी समस्याएं

Mar 11, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू हुआ, जिसमें योग, प्राणायाम और स्वच्छता अभियान शामिल थे। स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती के निवासियों की समस्याओं का सर्वेक्षण किया। डॉ. चित्रा चौरसिया ने लक्ष्य गीत सिखाया और डॉ. राधारानी ने डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया।

मलिन बस्ती का सर्वे कर छात्राओं ने जानी समस्याएं

आर्य कन्या डिग्री कॉलज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती के निवासियों उनकी समस्याओं को जाना एवं सर्वेक्षण करना सीखा। डॉ. चित्रा चौरसिया ने लक्ष्य गीत सिखाया तो डॉ. अनुपमा ने एनएसएस के बारे में जानकारी दी। डॉ. राधारानी ने डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया। शिविर में उपप्राचार्य प्रो. इभा सिरोठिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. भारती, डॉ. सुधा, डॉ. दामिनी, डॉ. शिवानी समेत आदि उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।