चौरीचौरा एक्सप्रेस में एनएसजी कमांडर का लैपटॉप और बैग चोरी
प्रयागराज में एनएसजी के मेजर टीम कमांडर का ट्रॉली बैग चौरीचौरा एक्सप्रेस में यात्रा करते समय चोरी हो गया। बैग में ड्यूटी का सामान और संवेदनशील डाटा वाला लैपटॉप था। कमांडर ने जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चौरीचौरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एनएसजी के मेजर टीम कमांडर का ट्रॉली बैग चोरी हो गया है। बैग में सरकारी ड्यूटी से जुड़े सामान के साथ लैपटॉप भी था, जिसमें संवेदनशील डाटा होने की बात कही गई है। घटना के बाद कमांडर ने जीआरपी प्रयागराज में एफआईआर दर्ज कराई है।गोरखपुर निवासी नीरज कुमार पांडेय ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह तीन मई को गाड़ी संख्या 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में देवरिया से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन जब वाराणसी जंक्शन पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनका ट्रॉली बैग गायब है।
बैग में ड्यूटी की यूनिफॉर्म, अन्य कपड़े और लैपटॉप रखा था। उन्होंने बताया कि लैपटॉप में सरकारी और संवेदनशील डाटा मौजूद है। नीरज कुमार पांडेय ने अपने आसपास यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों पर शक जताया है। जीआरपी प्रयागराज ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


