ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएचआरडी मंत्रालय से इविवि के कुलपति को नोटिस जारी

एचआरडी मंत्रालय से इविवि के कुलपति को नोटिस जारी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे उनकी ओर से लिए गए नीतिगत निर्णयों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।...

एचआरडी मंत्रालय से इविवि के कुलपति को नोटिस जारी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 12 May 2020 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे उनकी ओर से लिए गए नीतिगत निर्णयों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। आरोप है कि कार्यवाहक होते हुए भी उन्होंने नीतिगत निर्णय लिए जबकि उन्हें पद पर रहते हुए सिर्फ सामान्य रूटीन कार्य करने को ही कहा गया है।

जानकारी मिल रही है कि कुलपति से पांच मामलों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें वाणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश को लेकर लिए गए उनके निर्णय से हुए विवाद के साथ ही जेके इंस्टीट्यूट की ओर से संचालित एमसीए पाठ्यक्रम बंद करने का प्रकरण शामिल है।

जानकारों का कहना है कि मंत्रालय ने यूइंग क्रिश्चिचय कॉलेज की स्वायत्ता अवधि समाप्त होने की बात कहते हुए डिग्री न देने के निर्णय पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्च कमेटी के लिए नाम चयनित करने को लेकर हुए विवाद के साथ ही दर्शनशास्त्र के डॉ. रजनीश पांडेय के भुगतान प्रकरण पर भी मंत्रालय ने कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि इस बारे में जानकारी के लिए कुलपति प्रो. तिवारी को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। पर मंत्रालय के अफसरों ने शिकायत के आधार पर कुलपति को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने की पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें