Prayagraj News: सत्संग भवन में बच्चों ने की मनोहारी प्रस्तुति

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: संत निरंकारी मंडल ने रविवार को सरायइनायत में जोन स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता, और नाटक प्रस्तुत किए। केंद्रीय प्रचारक बृजेश कुमार वर्मा ने बच्चों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाने का महत्व बताया। प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे।

Prayagraj News: सत्संग भवन में बच्चों ने की मनोहारी प्रस्तुति

Prayagraj News: संत निरंकारी मंडल की ओर से रविवार को सरायइनायत स्थित निरंकारी सत्संग भवन में जोन स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम आयेाजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने गीत, कविता, नाटक की मनोहारी प्रस्तुति की। केंद्रीय प्रचारक निरंकारी संत बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान बनाना है। बच्चे आत्मनिर्भर बनकर स्वयं को, परिवार को व समाज को बेहतर बना सकें। प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। स्वागत जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेवा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj News: सत्संग भवन में बच्चों ने की मनोहारी प्रस्तुति