दहेज में कार नहीं देने पर नवविवाहिता को घर से निकाला
Prayagraj News - प्रयागराज में एक नवविवाहिता प्रीति गुप्ता को उसके ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रीति ने महिला थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के छह दिन बाद ही दहेज की मांग की गई थी।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अल्लापुर की नवविवाहिता को ससुरालियों ने शादी के बाद दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में डॉक्टर पति समेत ससुरालियों के खिलफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। अल्लापुर की प्रीति गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, 28 मई 2025 को किदवई नगर अल्लापुर निवासी डॉ. पवन प्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के समय कन्या पक्ष ने पांच लाख रुपये, छह तोला सोना व चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान दिए थे। वर्तमान में पति और ससुरालवाले पुणे में रहते हैं।
आरोप है कि शादी के छह दिन बाद ही पति डॉ. पवन, सास सरिता गुप्ता व ननद रीतू गुप्ता ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। प्रीति ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने का भी हवाला किया, लेकिन ससुराली अपनी मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि आए दिन प्रीति के साथ मारपीट की जाने लगी। यहां तक कि 19 जुलाई को मारपीट कर जबरन घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


