Prayagraj News: एमपीवीएम में अमन हेड ब्वॉय, भव्या बनीं हेड गर्ल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए शुक्रवार को छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर देबार्थो धर और प्रधानाचार्या अल्पना डे ने विभिन्न पदों पर छात्रों को बैज और सैशे प्रदान किए।

एमपीवीएम में अमन हेड ब्वॉय, भव्या बनीं हेड गर्ल
एमपीवीएम में अमन हेड ब्वॉय, भव्या बनीं हेड गर्ल

Prayagraj News: महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए शुक्रवार को छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर देबार्थो धर और प्रधानाचार्या अल्पना डे ने हेड ब्वॉय अमन सिंह, हेड गर्ल भव्या सिंह, एक्टिविटी कैप्टन यशी सिंह व सुव्या वर्मा तथा डिजिटल डायनेमो वर्तिका भारद्वाज व माही वर्मा, एसोसिएट सब प्रिफेक्ट गार्गी मिश्रा और शुभांग श्रीवास्तव को बैज व सैशे प्रदान करके अलंकृत किया। शारीरिक शिक्षा व खेल प्रमुख अरुणेश कुमार सिंह ने स्पोर्ट्स कैप्टन विनायक मिश्रा व लवलीन कौर को सैश व बैज प्रदान कर अलंकृत किया। गोपा भट्टाचार्या, मृगनयनी आर्या, पद्मा पांडेय, गीतिका जोशी, वैशाखी घोष, राज्य लक्ष्मी वालिया और विनीता सिंह ने अन्य पदाधिकारियों को अलंकृत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: एमपीवीएम में अमन हेड ब्वॉय, भव्या बनीं हेड गर्ल