होली के बाद शुरू होंगे चार नए बिजली उपकेंद्र

Mar 02, 2026 10:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार नए उपकेंद्रों की स्थापना की जा रही है। होली के बाद इनका संचालन शुरू होगा, जिससे ओवरलोड की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिलेगी। धूमनगंज सहित कई मोहल्लों में बिजली की समस्या में कमी आएगी।

होली के बाद शुरू होंगे चार नए बिजली उपकेंद्र

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीष्म ऋतु से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग ने शहर और गंगापार क्षेत्र में चार नए उपकेंद्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। होली के बाद इन उपकेंद्रों को चालू कर दिया जाएगा, जिससे ओवरलोड की समस्या कम होगी और फाल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रयागराज को पिछले वित्तीय वर्ष में मिले बजट में यह काम शुरू हो गया था। शहर में नीवां और गंगापार क्षेत्र में बीबीपुर, चमनगंज और न्यू मलावां में नए उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं। इन उपकेंद्रों के चालू होने के बाद कई फीडरों का लोड कम किया जाएगा।

बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे पुराने उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या होती है। नए उपकेंद्र चालू होने से सप्लाई का बंटवारा बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। शहर में इसका सबसे ज्यादा लाभ धूमनगंज इलाके के लोगों को मिलेगा। वहीं, गंगापार के कई मोहल्लों को सीधा फायदा मिलेगा और लंबे समय से चल रही लो वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार बिजली जाने की समस्या में कमी आएगी। अफसरों ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया है कि होली के बाद उपकेंद्रों का ट्रायल पूरा कर नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाए, ताकि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं, यमुनापार में तीन नए उपकेंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।