रात में आरओबी पर सड़क दुर्घटना रोकने को लगी रंबल स्ट्रिप

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में रेलवे ओवर ब्रिज पर रात में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रंबल स्ट्रिप लगाने की योजना बनाई गई है। बक्शी बांध आरओबी पर पहली स्ट्रिप लगाई गई है, जिसमें रात में लाइट जलती है। अधिकारियों का कहना है कि यह उपाय खतरनाक मोड़ों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किया जा रहा है।

 रात में आरओबी पर सड़क दुर्घटना रोकने को लगी रंबल स्ट्रिप

प्रयागराज। प्रयागराज में बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर रात को होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर लगाई जाने वाली रंबल स्ट्रिप अब ब्रिज पर दिखाई देगी। जिसकी शुरुआत बक्शी बांध आरओबी पर कर दी गई है। इस ब्रिज पर फिलहाल अभी एक स्ट्रिप लगाई गई है और दो अन्य स्ट्रिप भी सप्ताह के भीतर लगा दी जाएगी। राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई की ओर से पहले चरण में बक्शी बांध, मजार तिराहा और आईईआरटी आरओबी पर रंबल स्ट्रिप लगाने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत बक्शी बांध आरओबी पर पांच अप्रैल को स्ट्रिप लगाई गई थी।

इसकी खासियत यह है कि इसके ऊपर से गुजरने पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों में कंपन व गड़गड़ाहट पैदा होगी। साथ ही रात के अंधेरे में इसके पास पहुंचने पर स्ट्रिप से चमकदार लाइट जलती हुई दिखाई देगी।विभागीय अधिकारियों की मानें तो रात में ब्रिज पर लगी लाइट बुझ जाने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रंबल स्ट्रिप लगाई जा रही है। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि तीनों ब्रिज पर खतरनाक मोड़ के पास इसे लगाया जा रहा है। ताकि दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। दूसरे चरण में जिले के अन्य ब्रिज पर भी स्ट्रिप लगाया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।