झूंसी रोडवेज वर्कशॉप के पास बनेंगे पांच हजार फ्लैट

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए, एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी ने पूर्वोत्तर रेलवे से 99 साल की लीज पर झूंसी में 70 हजार वर्ग मीटर जमीन ली है। इस पर 5000 फ्लैट बनाए जाएंगे। रजिस्ट्री की लागत 87 करोड़ रुपये है, जिससे 7 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

झूंसी रोडवेज वर्कशॉप के पास बनेंगे पांच हजार फ्लैट

प्रयागराज। अगर आप प्रयागराज में अपना घर तलाश कर रहे हैं तो परेशान न हों। अब आपको झूंसी में रोडवेज वर्कशॉप के करीब ही रहने के लिए घर मिलेगा। एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी ने पूर्वोत्तर रेलवे से 99 साल की लीज पर यहां 70 हजार वर्गमीटर जमीन ले ली है। जिस पर पांच हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए 87 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई है, जिस पर सात करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जिले में आवास की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब एजेंसियों ने यहां पर नए आवास बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

एक बड़े ग्रुप ने रेलवे से बड़ा भूखंड लीज पर लिया है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि यहां पर साढ़े चार हजार से पांच हजार तक फ्लैट बनाने की बात है। इसके लिए जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली गई है। रजिस्ट्री की कीमत का आठ फीसदी यानी लगभग सात करोड़ रुपये का राजस्व फूलपुर तहसील में हुआ है। अब रेरा से वार्ता होगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस निर्माण से आशियाने की समस्या का कुछ हद तक समाधान होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।