51 करोड़ से बनेगा पानी की टंकी का नया आरओबी

Feb 15, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास पुराने रेलवे ओवर ब्रिज को ध्वस्त कर नए दो लेन के ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 51.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है और पहली किस्त के रूप में 11.58 करोड़ रुपये जारी किए हैं। नया ब्रिज 550 मीटर लंबा होगा और निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा होगा।

51 करोड़ से बनेगा पानी की टंकी का नया आरओबी

प्रयागराज। हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने स्थित जर्जर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की जगह पर नए आरओबी को बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। दो लेन के नए आरओबी के निर्माण के लिए सेतु निगम के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्यपाल ने 51.50 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति देते हुए शुक्रवार को पहली किस्त के रूप में 11.58 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सेतु निगम ने इस प्रस्ताव को मई 2025 में शासन को भेजा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जर्जर आरओबी करीब 60 वर्ष पुराना है।

डेढ़ वर्ष पहले ब्रिज पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अब जबकि पहली किस्त जारी हो गई है तो विभाग ने एक महीने में जर्जर आरओबी को ध्वस्त करने की योजना बनाई है। इसे ध्वस्त करने में पांच से छह महीने का वक्त लग जाएगा और उसके बाद ही नए का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नए ब्रिज की लंबाई भी 550 मीटर ही होगी और इसके निर्माण कार्य को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि एक महीने में पुराने आरओबी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक सप्ताह बाद रेलवे के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।