नई दरों पर पुरानी संपत्तियों का नामांतरण शुरू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में मंगलवार से नए नामांतरण शुल्क के तहत संपत्तियों का नामांतरण शुरू हो गया है। गजट जारी होने से पहले पंजीकरण कराने वालों को अधिकतम 10 हजार रुपये शुल्क देना होगा। पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्तियों पर नया शुल्क उन लोगों पर लागू होगा जो 23 जून के बाद आवेदन करेंगे।

 नई दरों पर पुरानी संपत्तियों का नामांतरण शुरू

प्रयागराज। नए नामांतरण शुल्क का गजट जारी होने के पहले संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वाले मंगलवार से नई दरों पर मकान व संपत्तियों का नामांतरण शुरू हो गया। गजट जारी होने के पहले संपत्ति का पंजीकरण कराने वाले को अधिकतम 10 हजार रुपये नामांतरण शुल्क ही देना होगा। संपत्तियों का नामांतरण कराने वालों को सिर्फ 500 रुपये विलंब शुल्क देय होगा। नगर निगम पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्तियों पर नया शुल्क लागू करने जा रहा है। नगर निगम के मुख्य निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्तियों पर नई दरें उन्हीं पर लागू होंगी, जो नामांतरण के लिए 23 जून या इसके बाद आवेदन करेंगे।

शासन के आदेश पर नगर निगम ने नए नियम को इस साल फरवरी में लागू किया। इसके लिए गजट जारी करने के समय कहा गया था कि पूर्व में पंजीकृत संपत्तियों के नामांतरण का पुराना शुल्क देना होगा। शहरवासी नगर निगम से पुराना शुल्क वापस लेने की मांग कर रहे थे। पार्षदों ने संपत्तियों की पुरानी रजिस्ट्री पर नया शुल्क लेने की मांग सदन में उठाया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।