अब फुटकर को लेकर नहीं होगी किचकिच
Feb 13, 2026 10:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में देसी शराब की कीमतों में बदलाव किया गया है। 25 डिग्री तीव्रता वाली शराब अब 55 रुपये में मिलेगी। 28 डिग्री की शराब 60 रुपये, 36 डिग्री की 80 रुपये और 42.8 डिग्री की 90 रुपये प्रति पव्वा होगी। नई आबकारी नीति के तहत ये बदलाव किए गए हैं।

प्रयागराज। देसी शराब में अब केवल 25 डिग्री तीव्रता वाली शराब 55 रुपये की होगी। फुटकर की किचकिच और दुकानों पर ओवर चार्जिंग के आरोप को देखते हुए अब 200 एमएल वाले सभी देसी शराब के पव्वे की कीमत में बदलाव किया गया है। 28 डिग्री तीव्रता वाली शराब 60 रुपये, 36 डिग्री तीव्रता वाली 80 रुपये की होगी। ये अब तक 75 की थी। 42.8 डिग्री वाली शराब 90 रुपये प्रति पव्वा होगी। 55, 65, 75 रुपये दाम होने के कारण कई बार दुकानदारों से फुटकर पांच रुपये लौटाने को लेकर किचकिच होती थी। इसका अब समाधान हो गया है।
नई आबकारी नीति में इसकी व्यवस्था कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


