तीन वर्ष बाद जगी अध्यक्ष के आने की उम्मीद
प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। मई के अंत में शासन से अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। लंबे समय से कोई नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रयागराज से दो साहित्यकार और तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में तीन वर्ष से अधिक समय के बाद नए अध्यक्ष के आने की संभावना बढ़ गई है। एकेडेमी के कर्मचारियों की मानें तो मई के अंतिम सप्ताह में शासन से भाषा विभाग, लखनऊ के अंतर्गत आने वाले कई संस्थानों में अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए शासन की ओर से प्रदेश के निगम और संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसमें लंबे समय से कोई नियुक्ति नहीं की गई थी। इसी को देखते हुए प्रयागराज से दो साहित्यकार व तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


