Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNew President Announcement Expected for Hindustani Academy by End of Month

तीन साल बाद जागी आस
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी में पिछले अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हुआ था। नए अध्यक्ष के लिए नामों की तलाश जारी है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक नाम की घोषणा की...
Aug 10, 2025 11:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में मई 2022 में उदय प्रताप सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उसके बाद से नए अध्यक्ष की तलाश नहीं की जा सकी, लेकिन अब अध्यक्ष के नाम का ऐलान इस महीने के आखिरी तक होने की उम्मीद है। एकेडेमी के कर्मचारियों की मानें तो अपर मुख्य सचिव भाषा आलोक कुमार तृतीय बने हैं। इसलिए नए सिरे से कई दावेदारों ने मुख्यालय में उनसे संपर्क किया है। साथ ही अपना बायोडाटा भी उन्हें दिया है। अपर मुख्य सचिव ही तीन नाम फाइनल करके मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। जिसके बाद वहां से अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




