दारागंज में इस गर्मी में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, नया फीडर शुरू

Feb 15, 2026 10:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में गर्मी में बिजली संकट से राहत की उम्मीद है। शनिवार से नया 'पुलिस चौकी फीडर' शुरू हुआ। ट्रांसफार्मरों के लोड का परीक्षण सफल रहा, लेकिन स्थानीय लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। बिजली विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था से ओवरलोड की समस्या कम होगी।

दारागंज में इस गर्मी में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, नया फीडर शुरू

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज क्षेत्र के निवासियों को इस बार गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार से दारागंज में नया ‘पुलिस चौकी फीडर’ शुरू कर दिया गया। तीन ट्रांसफार्मरों का लोड देकर इसका ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग बिजली कटौती से बहुत परेशान हुए। दारागंज के बक्शी बांध, फुलवरिया रोड, कच्ची सड़क समेत अन्य मोहल्लों में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली गुल रही। इसके कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने इसकी सूचना पहले से नहीं दी थी।

बता दें कि फोर्ट रोड उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली सुधार कार्य चल रहा है। 12 से 24 फरवरी तक जर्जर तार बदले जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बक्शी बांध के पास बने नए फीडर का परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे संबंधित मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के अनुसार, गर्मी में बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जा रहे थे। नई व्यवस्था लागू होने से ओवरलोड की समस्या कम होगी और आपूर्ति सुचारु रहेगी। एसडीओ फोर्ट रोड एके गुप्ता ने बताया कि नया फीडर शुरू होने से गर्मी में स्थानीय लोगों को ट्रिपिंग से राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।