दिव्यांगजनों को समर्पित संग्रहालय की नई वीथिका
May 07, 2026 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजनों के लिए 'अनुभव' नाम से एक नई वीथिका का उद्घाटन हुआ है। यह उत्तर प्रदेश के किसी भी संग्रहालय में अपनी तरह की पहली वीथिका है। इसमें 21 विरासत और वन्य जीवों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए ब्रेल और ऑडियो गाइड की सुविधा है।
प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में एक नई वीथिका अनुभव नाम से स्थापित की गई है। खास बात है कि यह वीथिका दिव्यांगजनों को समर्पित है, जोकि उप्र के किसी भी संग्रहालय की एकलौती वीथिका है। इसका लोकार्पण संग्रहालय समिति की अध्यक्ष व उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया है। वीथिका में हाथी, बारहसिंगा, मोर, काला चीता, दरियाई घोड़ा, जिराफ, काशी विश्वनाथ, राम मंदिर, सांची स्तूप, स्वर्ण मंदिर व विवेकानंद रॉक सहित देश के 21 विरासत व वन्य जीवों के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। जिसे देखने व महसूस करने के लिए ब्रेल लिपि व ऑडियो गाइड की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें:दृष्टिबाधित भी विरासत कर सकेंगे महसूस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


