अरैल में बनेगा शहर का पांचवां विद्युत शवदाह गृह

Apr 06, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में नैनी के लोगों के लिए एक नया विद्युत शवदाह गृह बनाया जाएगा। महापौर उमेश चंद्र ने भूमि पूजन किया। यह शवदाह गृह नगर निगम द्वारा निर्मित किया जाएगा और इसके लिए 2 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण छह महीने में पूरा होने की संभावना है।

अरैल में बनेगा शहर का पांचवां विद्युत शवदाह गृह

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नैनी के लोग परिजनों का अपने क्षेत्र के विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर सकेंगे। अरैल में डीपीएस के पास नगर निगम पांचवां विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को शवदाह गृह निर्माण के पहले भूमि पूजन किया।भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर व अन्य लोगों ने शवदाह गृह के लिए जमीन दान करने वाले बब्लू पांडेय की सराहना की। महापौर ने कहा कि जमीन के अभाव में शवदाह गृह का निर्माण नहीं हो पा रहा था। आज एक-एक इंच जमीन के लिए लोग संघर्ष करते हैं। ऐसे में शवदाह गृह के लिए जमीन दान देना सराहनीय कदम है।

इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 15वें वित्त के दो करोड़ 16 लाख से शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। पहले भ‌वन का निर्माण होगा। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए भवन में मशीन लगाई जाएगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत) संजय कटियार ने बताया कि शवदाह गृह में पहले एक शीट लगाई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार दूसरी शीट लगेगी। शवदाह गृह के लिए 10 किलोवाट का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।मुख्य अभियंता के मुताबिक छह माह में निर्माण पूरा होने की संभावना है। शहर में शंकरघाट, दारागंज, फाफामऊ, छतनाग में विद्युत शवदाह गृह पहले से संचालित हो रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद प्रेम शंकर यादव, मयंक यादव, राकेश जायसवाल, बलराज पटेल, संजय पासी, पवन यादव, प्रदीप महरा, राजा भारती, दिलीप केसरवानी, लाल बहादुर साहू, अनूप पासी, भगवती प्रसाद पांडेय, संजय श्रीवास्तव, पतविंदर सिंह, जयवर्धन, अशोक द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, घनश्याम जायसवाल, गजेंद्र सिंह, शौभिक सरकार, बच्चा विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, जोनल अधिकारी श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।