
महात्मा गांधी मार्ग पर 70 हजार वर्गमीटर है जमीन
Prayagraj News - प्रयागराज में नए सर्किल रेट के अनुसार महात्मा गांधी मार्ग पर जमीन की कीमत 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। स्टांप एवं निबंधक कार्यालय द्वारा जारी सूची में वाणिज्यिक जमीन के लिए दो अलग-अलग रेट 1.45 लाख और 1.75 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
प्रयागराज। नए सर्किल रेट के आने के बाद अब सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर 70 हजार रुपये वर्गमीटर के हिसाब से जमीन मिल रही है। स्टांप एवं निबंधक कार्यालय की ओर से जारी सूची में इसका विस्तृत विवरण दिया गया है। यहां वाणिज्यिक जमीन के दो रेट जारी किए गए हैं। पहला रेट एक लाख 45 हजार रुपये है, जबकि दूसरा रेट एक लाख 75 हजार रुपये है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग जगह अलग-अलग रेट कर दिया गया है। मार्ग आवासीय वाणिज्यिक महात्मा गांधी मार्ग 70 हजार 1.45 लाख व 1.75 लाख लाल बहादुर शास्त्री मार्ग 70 हजार 1.25 लाख नवाब यूसुफ रोड 70 हजार 1.25 लाख क्लाइव रोड 70 हजार 1.25 लाख स्टैची रोड 70 हजार 1.25 लाख कमला नेहरू मार्ग 60 हजार 1.05 लाख पन्ना लाल रोड 60 हजार 1.25 लाख म्योर रोड 65 हजार 1.06 लाख कोठापार्चा से जीवन ज्योति अस्पताल 55 हजार 85 हजार जीवन ज्योति से फोर्ट रोड तक 55 हजार 85 हजार करेली मुख्य मार्ग 55 हजार 1.19 लाख जीटीबी नगर 61 हजार 1.19 लाख खुसरोबाग 65 हजार 1.19 लाख अतरसुइया बाजार मार्ग 65 हजार 1.19 लाख कालिंदीपुरम आवास योजना 42 हजार 89 हजार मीरापुर 65 हजार 1.19 लाख झलवा 29 हजार 90 हजार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




