
झलवा में सस्ती और फाफामऊ में महंगी हुई जमीन
Prayagraj News - प्रयागराज में झलवा और फाफामऊ में जमीन खरीदने के लिए नए सर्किल रेट की घोषणा की गई है। झलवा में रेट 29 हजार रुपये वर्ग मीटर है, जबकि फाफामऊ में यह 35 हजार रुपये है। स्टांप एवं निबंधन कार्यालय ने कुछ क्षेत्रों में बदलाव किया है, जबकि अन्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रयागराज। अगर आप झलवा या फाफामऊ में जमीन-मकान खरीदना चाहते हैं तो झलवा सस्ता पड़ेगा। झलवा में जमीन का नया सर्किल रेट 29 हजार रुपये वर्ग मीटर रखा गया है, जबकि फाफामऊ में 35 हजार रुपये तक रखा गया है। पिछले दिनों स्टांप एवं निबंधन कार्यालय ने नए सर्किल रेट को लेकर सूची जारी की है। जिसके तहत कुछ जगह बदलाव किया गया है, जबकि कुछेक जगह कोई बदलाव नहीं है। शहर में लोकनाथ के सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं है। यहां पर पहले भी 77 हजार रुपये वर्ग मीटर रेट था और वर्तमान में ही यही सर्किल रेट रखा गया है।
विस्तारित क्षेत्रों में जमीन के नए सर्किल रेट में सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा सोरांव तहसील में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर कुल 110 सेग्मेंट में बढ़ोतरी की गई है। फाफामऊ पुल से लखनऊ मार्ग पर दूधाधारी आश्रम को जाने वाली सड़क पर 35 हजार रुपये आवासीय भूखंड के लिए सर्किल रेट तय किया गया है। जबकि एकल दुकान पर 52 हजार रुपये रखा गया है। वहीं दूधाधारी आश्रम से मलाक हरहर वाले मार्ग पर रेट 29 हजार रुपये तकय किया गया है। सहसो वाराणसी मार्ग से चकिया बहमलपुर घाट मार्ग पर 18 हजार रुपये वर्ग मीटर का रेट रखा गया है। वहीं झूंसी के कोहना में 32 हजार रुपये वर्ग मीटर रेट रखा गया है। यह अधिकतम है। यहां पर फूलपुर में सर्किल रेट को कुल 32 सेग्मेंट में बांटा गया है। छतनाग से जीटी रोड मिलन चौराहे तक 28 हजार रुपये, लीलापुर रोड पर नारायण दास का पूरा के प्रेमनगर चौराहा तक 23 हजार रुपये सर्किल रेट तय किया गया है। कनिहार झील के आसपास के क्षेत्र में मकान बनाने के लिए 17 हजार रुपये तक सर्किल रेट देय होगा। वहीं करछना में कुल 33 सेंग्मेंट जारी किए गए हैं। यहां पर 30 हजार रुपये तक सर्किल रेट रखा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




