Prayagraj News: छावनी क्षेत्र में बदले भवन निर्माण के नियम

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज के छावनी क्षेत्र में नए भवन उपविधियों का लागू होना तय हुआ है। नए नियमों में नक्शा स्वीकृति, भवन की ऊँचाई, भूखंड आकार, एफएसआई, ग्राउंड कवरेज, पार्किंग और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं। ऑनलाइन तरीके से नक्शा जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये नियम अनियोजित निर्माण पर नियंत्रण के लिए हैं।

Prayagraj News: छावनी क्षेत्र में बदले भवन निर्माण के नियम

Prayagraj News: प्रयागराज। छावनी क्षेत्र में भवन निर्माण को व्यवस्थित करने के लिए नए भवन उपविधि लागू करने की तैयारी हो गई है। नए नियमों में नक्शा स्वीकृति से लेकर भवन की ऊंचाई, भूखंड के आकार, एफएसआई, ग्राउंड कवरेज, पार्किंग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधान तय किए गए हैं। भवन निर्माण के लिए नक्शा अब ऑनलाइन माध्यम से जमा और स्वीकृत कराने की व्यवस्था होगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से भेजी गई नई गाइडलाइन में आवासीय भवन के लिए न्यूनतम भूखंड 30 वर्गमीटर तय किया गया है। भवनों की अधिकतम ऊंचाई 15 मीटर रखी गई है। जोन के अनुसार निर्माण की सीमा भी तय होगी।

सामान्य स्थिति में जी प्लस 2 और पार्किंग के लिए स्टिल्ट की व्यवस्था होने पर स्टिल्ट प्लस 3 तक निर्माण की अनुमति होगी। 300 वर्गमीटर से बड़े भूखंडों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी। बड़े भवनों में सौर ऊर्जा की भी स्थापना करनी होगी।भूखंड के आकार और संबंधित जोन के आधार पर एफएसआई और ग्राउंड कवरेज की सीमा तय होगी। भवन निर्माण में निर्धारित सेटबैक छोड़ना भी अनिवार्य होगा। पार्किंग के लिए भी अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं, ताकि छावनी क्षेत्र में अनियोजित निर्माण और सड़क पर वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जा सके। छावनी परिषद के एक इंजीनियर ने बताया कि भवन निर्माण की उपविधियों में बड़े बदलाव हुए हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने बताया कि भवनों के निर्माण को जारी नए आदेश के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: छावनी क्षेत्र में बदले भवन निर्माण के नियम