14 पिलर पर बनेगा पानी की टंकी का नया आरओबी
Prayagraj News - प्रयागराज में हाईकोर्ट के सामने स्थित पुराने रेलवे ओवर ब्रिज को ध्वस्त कर नया 14 पिलर वाला ब्रिज बनाया जाएगा। राज्य सेतु निगम ने नए डिजाइन के अनुसार स्वीकृति प्राप्त कर ली है। नए ब्रिज का निर्माण कार्य 600 मीटर लंबाई में होगा और पूरा होने में डेढ़ वर्ष का समय लगेगा।

प्रयागराज। हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने स्थित पुराने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की जगह नया 14 पिलर पर बनाया जाएगा। राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई की ओर से लखनऊ मुख्यालय को भेजे गए नए डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलते ही निगम ने पुराने ब्रिज को ध्वस्त करने का कार्य भी शुरू करा दिया है। नए आरओबी की लंबाई भी पुराने की तरह 600 मीटर रखी गई है। जिसमें सेतु निगम को 540 मीटर और एनसीआर को 60 मीटर हिस्से का कार्य कराना है। नए आरओबी के लिए जिन 14 पिलरों का निर्माण होना है।
उसकी दूरी 24 मीटर व कुछ जगहों पर 12 मीटर निर्धारित की गई है। हालांकि नए का निर्माण कार्य शुरू होने में दो महीने का समय लग जाएगा। इसकी वजह यह है कि जहां एनसीआर अपने हिस्से के पुराने निर्माण को ध्वस्त कर रहा है, वहीं सेतु निगम ने शुक्रवार से ब्रिज को ध्वस्त करना शुरू किया है।पहले दिन ब्रिज के दोनों छोर पर लगी रेलिंग को तोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया। निगम के अधिकारियों की मानें तो पुराने ब्रिज को ध्वस्त करने में कम से कम दो माह लगना है। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि नया ब्रिज पाइल फाउंडेशन पर कराया जाएगा जो 14 पिलर पर बनेगा। नए का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी पुराने ब्रिज के एप्रोच भाग को ध्वस्त किया जा रहा है। एक सप्ताह के बाद जेसीबी के जरिए ब्रिज के मुख्य हिस्से को ध्वस्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


