देश में हिंसक प्रदर्शन से नेपाली समाज आहत
Prayagraj News - नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण स्थिति बिगड़ रही है। नेपाली एकता समाज ने प्रदर्शनकारियों की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। युवा वर्ग विदेशी...

प्रयागराज। पड़ोसी देश नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों के कारण स्थिति काफी बिगड़ रही है। देश में आराजकता का माहौल व्याप्त है। नेपाल की इस हृदयविदारक घटना को देखते हुए शहर का नेपाली एकता समाज भी आहत है। साथ ही छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मौत पर आक्रोश भी है। नेपाली एकता समाज से जुड़े लोगों का मानना है कि देश में बड़े लोगों के बच्चे विदेशों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी के पास काम नहीं है। युवा वर्ग खाड़ी देशों में जाकर मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं।
अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष खिमानंद न्योपाने ने कहा कि अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज युवाओं के साथ है। सरकार को युवाओं पर हमले करने के बजाय पहले उनसे बातचीत करनी चाहिए। लोकतंत्र में युवाओं को प्रदर्शन करने का अधिकार है। देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिसे खत्म होना चाहिए। सरकार को सरकारी संपत्ति के हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




