Prayagraj News: नैनी में 13.60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: नैनी पुलिस ने एक युवक आकाश भारतीय को 13.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को टीएसएल कंपनी गेट के पास से पकड़ा गया, जहाँ उसकी तलाशी में 96 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Prayagraj News: नैनी। नैनी पुलिस ने रविवार को एक युवक को 13.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश भारतीय, निवासी चकभटाही, नैनी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित टीएसएल कंपनी गेट के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 96 पुड़िया में 13.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

