Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNavratri Festival Begins on September 22 Goddess Durga Arrives on Elephant
हाथी पर सवार होकर नवरात्र में आएंगी मां दुर्गा

हाथी पर सवार होकर नवरात्र में आएंगी मां दुर्गा

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में शारदीय नवरात्र का पर्व 22 सितंबर से शुरू होगा। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो शुभ लक्षण है। नवरात्र की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर की रात 1:23 बजे से शुरू होकर 23 सितंबर...

Fri, 12 Sep 2025 11:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र में माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान सप्ताह के दिन के अनुसार होता है। इस बार नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर यानि सोमवार से हो रहा है। यदि नवरात्र की प्रतिपदा सोमवार या रविवार को हो तो मां दुर्गा गज (हाथी) पर आरूढ़ होती हैं। हाथी पर सवार होकर आना शुभ लक्षण का प्रतीक है। पूरे साल सुख-समृद्धि व सौभाग्य का संचार होगा।

आचार्य ने बताया कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को देर रात 1.23 मिनट पर हो रही है। जो 23 सितंबर को रात 2.55 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होगा व कलश स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना सुबह 6.09 से 8.06 बजे तक किया जा सकता है। अगर दोपहर में घट स्थापना कर रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.49 से 12.38 बजे तक व्याप्त रहेगा। यह समय स्थापना के लिए उपयुक्त माना जाता है। नवरात्र तिथि में चतुर्थी तिथि बढ़ रही है। श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय और नवरात्र में एक तिथि की वृद्धि हो रही है। इसलिए नवरात्र पूरे दस दिनों का होगा। दो अक्तूबर को व्रत पारण व विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।