Prayagraj News: बैंकों पर लटके ताले, पांच दिन बैंकिंग पर समझौता नहीं

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में बैंक कर्मियों ने यूएफबीयू के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रमुख मांगों के समर्थन में 200 से अधिक शाखाओं में ताले लटकाए गए हैं।

बैंकों पर लटके ताले, पांच दिन बैंकिंग पर समझौता नहीं
बैंकों पर लटके ताले, पांच दिन बैंकिंग पर समझौता नहीं

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रयागराज के बैंकों पर भी ताले लटके रहे। जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांच दिन बैंकिंग सेवा और अधिकारियों व कर्मचारियों को एक समान परफारमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) लागू करने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर पूरी तरह से तालाबंदी रही, वहीं एकजुट बैंककर्मियों ने 26 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिनी हड़ताल को कमर कस ली है।

दो प्रमुख मांगों का समर्थन

दो प्रमुख मांगों को लागू करने के लिए एसबीआई, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी सरकारी बैंकों के मुख्यालय सहित जिले में 200 से अधिक शाखाओं में सुबह दस बजे ही ताला जड़ दिया गया। तालाबंदी करने के बाद अपने-अपने बैंकों में छोटी-छोटी सभा कर कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। यूएफबीयू के जिला संयोजक मदनजी उपाध्याय की अगुवाई में सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के मुख्यालय पर सभा हुई। उधर पीएनबीपीईए, यूपी के उपमहामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में संगम पैलेस स्थित मुख्यालय के बाहर आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन प्रयागराज अंचल ने उपमहामंत्री मणींद्र कुमार शुक्ल की अगुवाई में रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्थित त्रिवेणी शाखा में पूरे अंचल के बैंककर्मी जुटे।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले बैंककर्मी

सभा व प्रदर्शन में सौरभ कुमार सिंह, हिमांशु मिश्र, भरत केसरी, डॉ. बीबी ओझा, अंकित कुमार, निशांत कुमार, पदमकांत पांडे, सुलभ टंडन, एसपी शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेश तिवारी, शुभांशु पांडे, लवकुश शुक्ल, अमित सिंह, क्षितिज पांडे, अर्जित पांडे, एससेन गुप्त, अश्विनी द्विवेदी, लक्ष्मण प्रसाद, मनीष निषाद, प्रिया त्रिपाठी, मिताली उपाध्याय, पंकज भारती आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।

सवाल और जवाब

✦कौन सा संगठन हड़ताल का आह्वान कर रहा है?−
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल का आह्वान किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: बैंकों पर लटके ताले, पांच दिन बैंकिंग पर समझौता नहीं