सीए छात्रों ने नेशनल टैलेंट सर्च में लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा में 21 से 24 मई तक नेशनल टैलेंट सर्च-2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, शतरंज, स्केचिंग, कविता पाठ, पिच डेक और क्विज शामिल थे। विजेताओं को बधाई दी गई और वे क्षेत्रीय स्तर पर प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीए छात्रों ने नेशनल टैलेंट सर्च में लहराया परचम

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा की ओर से 21 से 24 मई तक सिविल लाइंस स्थित कार्यायल में नेशनल टैलेंट सर्च-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान वाद-विवाद, शतरंज, स्केचिंग, कविता पाठ, पिच डेक और क्विज समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। वक्तृत्व प्रतियोगिता में दीपक चौबे प्रथम और भूमिका अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद में प्रभुद व्यास ने पहला और मुस्कान केसरवानी ने दूसरा स्थान पाया। शतरंज में सूर्यांश सिंह विजेता और शिव नारायण पांडेय उपविजेता रहे।

स्केचिंग में प्रियांशु विश्वकर्मा प्रथम और अंजलि मिश्रा द्वितीय रहीं। कविता पाठ में पल्लवी मिश्रा को पहला और आर्या सिंह को दूसरा स्थान मिला। पिच डेक प्रतियोगिता में मोहम्मद साद सेराज, तनुश्री अग्रवाल व अविनाश गुप्ता की टीम विजेता रही। क्विज में अंकित शुक्ला और भावेश मिश्रा की टीम ने बाजी मारी। शाखा के चेयरमैन सीए शुभम अग्रवाल और सचिव सीए शैंकी कसैरा समेत सभी समिति सदस्यों ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाखा स्तर के विजेता अब क्षेत्रीय स्तर पर प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर सफलता मिलने पर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों, निर्णायकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।