Prayagraj News: पीएसी ने साइकिल रैली में दिया फिटनेस का संदेश
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया। सैनिकों ने शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। रैली में कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हुए।
पीएसी ने साइकिल रैली में दिया फिटनेस का संदेश
Prayagraj News: प्रयागराज। चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जवानों ने रैली निकालकर शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। रैली में सहायक सेनानायक अनुष्का, एसएसएफ सहायक सेनानायक हरेंद्र यादव, शिविरपाल अमित कुमार, दलनायक सुनील कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह और एसएसएफ सूबेदार सैन्य सहायक सुधीर सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


