हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल
प्रयागराज में 'हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार' पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी मुख्य अतिथि रहे। संगोष्ठी में गुणवंत सिंह कोठारी मुख्य वक्ता थे और प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्षता की।

प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगा नाथ झा परिसर की ओर से रविवार को जगत तारन डिग्री कॉलेज के रविंद्रालय में ‘हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी उपस्थित रहेंगे जबकि मुख्य वक्ता हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी होंगे। बीज भाषण संस्थान की केंद्रीय टोली के सदस्य सोमकांत शर्मा देंगे। अध्यक्षता बीएचयू के पूर्व कुलपति एवं हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


