राष्ट्रीय लोक अदालत में 230121 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण
प्रयागराज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। कुल 230121 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें 1817 फौजदारी और 80 पारिवारिक वाद शामिल थे। नौ जोड़ों ने आपसी सुलह समझौते से एक साथ रहने पर सहमति जताई।

प्रयागराज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय व सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी, पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट सुदामा प्रसाद व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 230121 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने आर्बिट्रेशन वाद का निस्तारण किया। फौजदारी के कुल 1817 वादों का निस्तारण हुआ। पारिवारिक न्यायालय के कुल 80 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर हुआ।
जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में नौ जोड़ों ने आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने पर सहमति जताई और एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


