Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNational Craft Fair Inaugurated in Prayagraj Celebrating Folk Art and Culture
शिल्प मेले का शुभारंभ, मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमे श्रोता

शिल्प मेले का शुभारंभ, मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमे श्रोता

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा प्रयागराज में दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेला प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मेले में लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। शोभायात्रा में विभिन्न प्रांतों के कलाकारों ने भाग लिया, जिससे सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाया गया।

Dec 01, 2025 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले चार दशकों से केंद्र लोक कलाओं की धरोहर को संरक्षित कर रहा है। जहां स्वदेशी शिल्पों के माध्यम से आत्मनिर्भर व राष्ट्र गौरव की भावना मजबूत होती है। इसलिए यह मेला प्रयागराज का एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन बन चुका है। उद्घाटन के बाद मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुतियां हुईं। जिसका शुभारंभ विपिन मिश्र के शंख वादन से हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने मां गंगा को नमन करते हुए जब ‘मोरे राम जोगिनी बनूंगी’ की अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुति की तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोकगायिका ने ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे’, ‘मोरे अंगना भवानी आई’, ‘हो रामा हो रामा’ व ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश’ की प्रस्तुति से समा बांधा। इसके बाद लोकगायिका ने सावन आया रे मेघ छाए रे व होली खेले मसाने में की प्रस्तुति से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनृत्यों की कड़ी में असम की स्वागता शर्मा व साथियों ने पारंपरिक नृत्य बिहू की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी तो मध्य प्रदेश के जुगल किशोर व दल ने रंगबिरंगे आकर्षक परिधान में बधाई व नौरता नृत्य की प्रस्तुति की। संचालन डॉ. आभा मधुर ने किया। भव्यता से निकली शोभायात्रा, थिरकते रहे कलाकार शिल्प मेले के शुभारंभ से पहले विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकारों ने भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली। एनसीजेडसीसी के मुख्य द्वार से आकर्षक परिधानों से सजे कलाकार लोकनृत्य करते हुए निकले। शोभायात्रा इंदिरा गांधी चौराहा से होते हुए पत्थर गिरजाघर पहुंची, फिर वहां से सुभाष चौराहे पर। ढोल नगाड़े की धुन पर कलाकार थिरकते हुए दिखाई दिए। सुभाष चौराहे पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व बुके देकर कलाकारों का स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज जायसवाल, स्वाति निरखी, संजय पुरुषार्थी, क्षेत्रीय पार्षद पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।