Prayagraj News: साल भर से नामांतरण को भटक रही स्वतंत्रता सेनानी की बेटी
Prayagraj News: प्रयागराज में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्री, शाइस्ता मकसूद, ने अक्तूबर 2025 में मकान खरीदा था परंतु अब तक उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया है। वह तहसील के चक्कर काट रही हैं, जिसमें प्रशासनिक बाधाएं हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट मांगी है।

Prayagraj News: प्रयागराज। नामांतरण के मामलों में भले ही डीएम मनीष कुमार वर्मा अफसरों को लगातार तेजी जाने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन तहसीलों की कार्यशैली में कोई बदलाव आने वाला नहीं है। हालिया मामला एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी का आया है। जिसने अक्तूबर 2025 में कसारी मसारी में मकान खरीदा और अब तक उनका नाम नहीं चढ़ पाया। कसारी मसारी निवासी शाइस्ता मकसूद ने आरोप लगाया है कि कसारी-मसारी में करीब एक साल पहले मकान खरीदने के बावजूद अब तक राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है। नामांतरण के लिए वह लगातार तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कर्मचारी उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक टहला रहे हैं।
मामले की शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की गई है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। शाइस्ता ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनके पिता मकसूद उल्ला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप


