Prayagraj News: जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, दूषित पानी से बीमारी का खतरा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: नैनी के चक रघुनाथ जमुनानगर मोहल्ले में दूषित पानी की समस्या है। जिम्मेदारों को कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति न सुधरने से मोहल्ले के लोग चिंतित हैं, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग। गंदे पानी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने का डर है, और लोगों ने जलकल अधिकारियों से समाधान की मांग की है।

Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। चक रघुनाथ जमुनानगर मोहल्ले में दूषित पानी की समस्या को लेकर शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक सुध नहीं ली। कई दिनों से नलों में बदबूदार पानी आने से मोहल्लेवासियों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।मोहल्ले के लोगों के मुताबिक सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। मोहल्ले के विनोद केसरवानी की तबीयत भी बिगड़ गई है। आशंका जताई है कि दूषित पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ रही है। रक्षाबंधन के दिन भी नलों से गंदा पानी आने पर महिलाओं ने बोतल में पानी भरकर विरोध जताया था। जलकल के अधिकारियों से समस्या दूर करने की मांग की थी।
आरोप है कि दूसरे दिन भी समाधान का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


