Prayagraj News: धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में नागपंचमी के अवसर पर श्री लोकनाथ व्यायामशाला समिति द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई पहलवानों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि मेयर गणेश चंद्र केसरवानी ने विजेताओं को सम्मानित किया। हनुमानजी की पूजा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी आयोजित किया गया।

धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद
धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। नागपंचमी पर श्री लोकनाथ व्यायामशाला समिति की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। वाराणसी के सुनील आशीष, प्रतापगढ़ के लाल बहादुर, झूंसी के संकटमोचन फूलचंद, जौनपुर के अभिषेक दिवाकर और झूंसी अखाड़े के मुकेश पहलवान, अरविंद तिवारी, जंघा पहलवान व केसरी निखिल ने अखाड़े में दांवपेच दिखाए। खासतौर से धोबी पछाड़ लगाकर विरोधी को जब पहलवान जमीन पर पटकते दिखे तो वहां मौजूद हर किसी की जुबान से वाह-वाह निकला।कुश्ती में कलाजंग जैसे दांव की जोर आजमाइश भी खूब देखी गई। मुख्य अतिथि मेयर गणेश चंद्र केसरवानी ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया। इसके पहले समिति के मंत्री रामजी केसरवानी, रविंद्र पांडे व गोपाल कृष्ण मालवीय की अगुवाई में अखाड़े में हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती उतारी गई।

सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, पार्षद सुनीता चोपड़ा, कमल सरदार, देवकीनंदन पांडे, रंजन चौरसिया, राकेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। उधर दारागंज स्थित रघुनाथ दास व्यायामशाला में प्रकाश निषाद की अगुवाई में हनुमानजी का पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद कई पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद