रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Prayagraj News - शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सैनी थाना के सिराथू रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर आगे सयारा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मृत महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

सिराथू हिंदुस्तान संवाद । सैनी थाना के सिराथू रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर आगे सयारा गांव के समीप शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृत महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। सैनी पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास में आसपास के थानों को महिला की तस्वीर भेजी है। महिला ट्रेन से गिरकर मृत हुई है या फिर शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है, इस बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सैनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


