Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMystery Death Burnt Body of Young Man Found in Abandoned House in Prayagraj
खाली मकान में मिली युवक की जली लाश, नहीं हुई शिनाख्त

खाली मकान में मिली युवक की जली लाश, नहीं हुई शिनाख्त

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के धूमनगंज में एक खाली मकान में एक युवक की जली हुई लाश मिली। घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि युवक लगभग 30 वर्ष का था और रात में अक्सर वहां सोता था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Dec 20, 2025 10:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज के नेहरू पार्क मुहल्ला स्थित एक खाली मकान में गुरुवार देर रात एक युवक की आग से जली लाश मिली। इससे आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच रही। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। नेहरू पार्क मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार देर रात ज्ञान नामक व्यक्ति के मकान से धुआं उठा देखा, तो मौके पर पहुंचे। कमरे में एक युवक की लाश जल रही थी। इससे लोग घबरा गए और तत्काल धूमनगंज पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का चेहरा और अन्य हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। पुलिस ने मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मकान काफी दिनों से खाली पड़ा है। यहां पर तकरीबन 30 वर्षीय युवक रोज रात को आकर सो जाता था। कभी-कभी उसके साथ एक दो लोग आते थे। उसका नाम क्या था और वह कहां का रहने वाला था, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मकान में युवक की आग से जली लाश मिली है, वह मकान ज्ञान नामक व्यक्ति का है। करीब पांच वर्ष पहले वह घर छोड़कर कहीं चला गया। आग से जली जिस युवक की लाश मिली है, उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;