पेड़ से लटका मिला युवक का शव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज के ईश्वर शरण चौकी क्षेत्र में एक छात्रावास के पीछे सोमवार सुबह एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

प्रयागराज। ईश्वर शरण चौकी क्षेत्र स्थित एक छात्रावास के पीछे सोमवार सुबह एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। कर्नलगंज पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच होगी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की तलाशी में कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे पहचान हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


