बलिया में पत्नी की हत्या कर भागा युवक गिरफ्तार
Prayagraj News - बलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर भागने की कोशिश की। उसने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से महाराष्ट्र जाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रयागराज जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मिथुन साहनी ने पत्नी पार्वती के साथ विवाद के बाद उसकी हत्या की थी।

बलिया में पत्नी की हत्या करके फरार हुआ युवक ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की फिराक में था, लेकिन शनिवार को सटीक सूचना पर प्रयागराज जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को बलिया पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश सिंह ने बताया कि बलिया के सुखपुरा थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना दी कि एक हत्यारोपी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से भाग रहा है। इसी सूचना पर जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही चेकिंग शुरू कर दी। लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक मिथुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बलिया निवासी मिथुन की 27 फरवरी की रात पत्नी पार्वती से विवाद हो गया था।
आरोप है कि गुस्से में मिथुन ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। बलिया से बस से वाराणसी पहुंचा। वहां से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से थाणे के लिए निकला। इस बीच जीआरपी को सूचना मिली तो छिवकी रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



