बाबा साहेब के सपनों को साकर करने का लिया संकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। महापौर ने कहा कि हमें एकजुट होकर बाबा साहेब के मूल्यों को लागू करना होगा। यूनियन के सचिव ने जातिवादी ताकतों की आलोचना की, जो बाबा साहेब को केवल मूर्तियों तक सीमित रखना चाहती हैं। कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे।

बाबा साहेब के सपनों को साकर करने का लिया संकल्प

नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन की ओर से बुधवार को नगर निगम के तुलसी पार्क में आयोजित जयंती समारोह में महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने कहा कि बाबा साहेब के मूल्यों को जमीन पर लाने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। जमीन तक पंहुचाना होगा। यूनियन के सचिव क्रांति शुक्ला ने कहा कि जातिवादी ताकते बाबा साहेब को मूर्ति तक सीमित रखना चाहती हैं, जबकि उन्होंने कहा था कि आर्थिक और राजनीतिक आजादी बेमानी हो जाएगी जब तक हम सामाजिक असमानता का समूल नाश नहीं कर देते।

यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान हरेंद्र यादव, जगन लाल, दृग नारायण, रामू, सुनील, विनोद कुमार, गुड्डू शाह, रामप्रवेश, श्याम बाबू, रघुनाथ, दिलीप, राजवीर, ज्ञान नारायण, शौकत अली, रानू, अच्छेलाल, कमलादेवी, होमिया,रेनू ,रीता, प्रतिमा, सुशीला, शीला, प्रीति, राधा, राजकुमार, हुबलाल, पप्पू, उमाशंकर, सूरज, मुनेंद्र आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।