बच्चों ने खेली प्राकृतिक रंगों से होली
Mar 02, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - नगर निगम और ज्योति शिक्षा संस्था ने तिरंगा पार्क में मलिन बस्ती के बच्चों के साथ होली मनाई। बच्चों ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक रंगों से होली खेली। कृष्ण कुमार मौर्य और अभिषेक शुक्ल ने बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित होली मनाने की शपथ दिलाई।

नगर निगम व ज्योति शिक्षा संस्था की ओर से परेड ग्राउंड स्थित तिरंगा पार्क में मलिन बस्ती के बच्चों के साथ आयोजन किया। कीडगंज व सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने की बस्ती से आए बच्चों ने स्वयं सहायता समूह द्वारा पलाश व चुकंदर से तैयार किए गए प्राकृतिक रंगों से होली खेली। कृष्ण कुमार मौर्य व अभिषेक शुक्ल ने बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित व हरित होली मनाने की शपथ दिलाई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



