प्रयागराज आए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को दरकिनार कर समावेशी सशक्तिकरण का समय है। मोदी सरकार की स्थाई नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने वैश्विक संकटों के समाधान की चर्चा की।

 प्रयागराज आए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार दोपहर वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज आए। प्रयागराज जंक्शन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जंक्शन से सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दशकों की साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत को दरकिनार कर समावेशी सशक्तिकरण के दौर ने सत्तालोलुप छल छत्रपों की छावनी में छेद कर सशक्त सबक-संदेश दिया है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थाई सरकार और काबिल नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाम को एक भाजपा नेता के नए होटल में जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।