मां के जन्मदिन पर भावुक हुए डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा

Dec 23, 2025 11:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी मां के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गंगा पूजन किया। उनकी मां का तीन साल पहले निधन हो गया था। मुकेश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद किया और कहा कि वह हर दिन उनका जश्न मनाते हैं।

मां के जन्मदिन पर भावुक हुए डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा

प्रयागराज। सैकड़ों फिल्मों को एक से बढ़कर एक कलाकार देने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी मां के जन्मदिन को यादगार बनाने का संकल्प पूरा किया। डायरेक्टर मुंबई जाने से पहले सोमवार को संगम तट पहुंचे और विधि-विधान से गंगा पूजन किया। दरअसल, मुकेश की मां का तीन वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये डायरेक्टर ने अपनी मां को खोने का दर्द कुछ यूं लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मां... आज मैं रोने की कोशिश नहीं करूंगा, आज मैं सिर्फ आपका जश्न मनाऊंगा। मैं आपको हर दिन बहुत याद करता हूं।

आप शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं हैं लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं, यह देखकर खुश हैं कि हम ठीक हैं। मुझे पूरा यकीन है कि आप मुझ पर और पापा पर नजर रख रही हैं और हमारी रक्षा कर रही हैं। आज मैं आपके लिए प्रयागराज में हूं संगम पर, और मैं हर दिन, हर पल आपका जश्न मनाता हूं। हैप्पी बर्थडे, मां...’ गंगा पूजन के बाद डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी के मंदिर गए, जहां उन्होंने लेटे हुए हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। शाम चार बजे एयरपोर्ट पहुंचे जहां से दिल्ली होकर जाने वाली फ्लाइट से मुंबई के लिए निकले। उनके साथ युवा रंगकर्मी अभिषेक गिरि भी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMukesh Chhabra Celebrates Late Mother s Birthday with Ganga Puja in Prayagraj
;;
;