महिला आरक्षण बिल पास होने पर सांसदों का अभिनंदन
राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक बिल लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।
राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक बिल लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता जोशी एवं फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर अभिनंदन किया।
माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा आकांक्षा सोनकर, महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, मीडिया प्रभारी चन्द्रा अहलूवालिया, अनीता सिंह, अंजलि गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, विजयलक्ष्मी चंदेल, रीता सिंह, सत्या तिवारी, सरोज गुप्ता, कल्पना शर्मा, उर्मिला, दुर्गेश नंदिनी, लक्ष्मी बहुगुणा, चेतना ओझा, आंचल ओझा, विनीता गुप्ता, अंजू मिश्रा आदि शामिल रहीं।
