Prayagraj News: नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर सफाई हो : उज्जवल रमण
Prayagraj News: प्रयागराज में, सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में देरी और सामग्री की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। सांसद ने नालों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की और सीवरलाइन की स्थिति पर सवाल उठाए।
Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने सोमवार को करेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सड़कों के निर्माण में हो रही देरी और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गिट्टी, मलबा और मिट्टी डंप होने से धूल उड़ने तथा आवागमन बाधित होने की शिकायत मिली। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने नगर आयुक्त से घाघर और केडब्ल्यू नाले की सफाई कराने तथा नालों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण के कारण थोड़ी बारिश में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में पहुंच जाता है।
सांसद ने करेली में एलएंडटी की ओर से बिछाई गई सीवरलाइन की स्थिति पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सीवरलाइन प्राकृतिक बहाव के विपरीत बिछाई गई है और उसे अब तक कनेक्ट नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।


